हापुड़, मई 21 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को हापुड़ और धौलाना तहसील में खाद्य पदार्थो की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में पहलवान डेयरी के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। टीम ने डेयरी संचालक को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की। दूध व घी का नमूना भी संग्रहित किया। खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर रोड स्थित प्रिशा आईस्क्रीम खाने से आईस्क्रीम, आईसकैंडी, धौलाना स्थित समयदीन आईस्क्रीम कारखाने से आईस्क्रीम व आईसकैंडी, धौलाना स्थित खालिद के आईस्क्रीम खाने से भी आईक्रीम का नमूना संहग्रहित किया। उपरोक्त संग्रहित नमूनों को विभागीय टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, सहरिश सादात शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.