बगहा, दिसम्बर 27 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई के तहत एफएसएम की टीम ने शनिवार को चनपटिया बाजार में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब 2700 लीटर मिलावटी सरसों तेल को जब्त करते हुए एक तेल मिल सहित दो दुकानों को सील कर दिया। टीम ने दोनों दुकानों से अलग-अलग ब्रांडों के 8 टीन सरसों तेल को सील करते हुए उसके नमूने जांच के लिए भेजे। इस दौरान बाजार के व्यवसाईयों में हड़कंप मचा रहा। फूड सेफ्टी मित्रा (एफएसएम) के अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि चनपटिया बाजार के तेल मिल संचालक म. मेराज एवं दुकानदार संजय कुमार केशरी के दुकान से करीब 180 टिनों में रखे अलग-अलग ब्रांड के करीब 2700 लीटर सरसों तेल को जब्त किया गया है। अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की मौजूदगी में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। मिल...