आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़,संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को भुना चना में प्रतिबंधित रंग के प्रयोग को रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो भुना हुआ चना सीज कर दिया। इसके अलावा तीन नमूने भी लिये। इसी के साथ ही उपभोक्ताओं को विभागीय अधिकारियों ने जागरूक किया। भुना चना , खाद्य पदार्थ को अप्राकृतिक रूप से आकर्षक बनाने के लिए डाई औरामिन के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को जिले में भुने हुए चना के भंडारण, परिवहन व विक्रय करने वाले 23 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान नगर पालिक परिषद आजमगढ़ से दो दुकानों से भुना चना के नमूने संग्रहित किए गए। लालगंज तहसील के ठेकमा बाजार से एक भुना चना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.