पीलीभीत, जनवरी 21 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड स्वतन्त्र कुमार श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर तक विभाग द्वारा डाले गये छापे, संग्रहित नमूने, न्यायालय में दायर वाद एवं अन्य प्रवर्तन कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में डीएम ने स्ट्रीट फूड वेन्डर्स (खोम्चे/ठेले) को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किये जाने तथा उनके स्टॉल के पास ढक्कनदार कूड़ेदान अनिवार्य रुप से स्थापित कराये जाने के लिए निर्देशित किया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने सुझाव दिया कि कोई भी खाद्य प्रतिष्ठान खुले में माँस से तैयार व्यंजन का प्रदर्शन न करें और न ही खुले में पकाएं। व्यापार मण्ड...