नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आइसक्रीम, आइसकेंडी और ठंडे पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने सोमवार को आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सेक्टर-141 स्थित अंकल फ्रोजन डेजर्ट से फ्रोजन डेजर्ट का नमूना लिया। सेक्टर-7 स्थित सौरभ आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना और केसी आइसक्रीम से फ्रोजन डेजर्ट का नमूना लिया। दादरी स्थित न्यू जेजेड बी से आइसकैंडी का नमूना लिया गया। प्रिंस आइसकैंडी से मैंगो कैंडी का नमूना लिया गया। क्वार्ले आइसक्रीम से आइसकैंडी का नमूना और परफैक्ट स्कोप से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित अंकित आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि कुल आठ नमूने लेकर जांच ...