अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए पनीर, पीनट बटर व अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 23 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, ओम प्रकाश, पुरन्दर यादव, आदर्श प्रताप, मनीषा सिंह व चन्द्र प्रकाश यादव सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.