फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार में अब मात्र दस दिन शेष हैं, लेकिन जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई धीमी रफ्तार से चल रही है। विभाग द्वारा फरवरी माह में अब तक केवल 35 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 20 सैंपल सूरजकुंड मेला क्षेत्र से लिए गए, जिनका होली से सीधा संबंध नहीं है। जिले के बाजारों से केवल 15 सैंपल ही एकत्र किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट होली के बाद ही सामने आएगी। त्योहारों के दौरान मिठाइयों, दूध, मावा और मसालों की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व मिलावटखोरी में सक्रिय हो जाते हैं। रिपोर्ट में देरी के कारण इस बार भी उपभोक्ताओं को खुद ही सतर्क रहना होगा। होली के दौरान...