सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामार अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य निरीक्षकों की टीम ने शहर के मोहल्ला तरीनपुर एवं सिविल लाइंस में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नौ नमूनों को सीजकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि शहर की विभिन्न दुकानों से सोयाबीन ऑयल, पापड़, चिप्स और जूस के एक-एक नमूने को, सरसों का तेल के दो तथा कचरी और चिप्स के तीन नमूनों को सीज कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नमूनों के के फेल (अधोमानक) होने पर संबंधित निर्माता एवं विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.