अंबेडकर नगर, अप्रैल 2 -- अम्बेडकरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में नवरात्रि के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चला कर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपमिश्रण का संदेह होने पर खाद्य पदाथार्ें के नौ नमूने संग्रहित करते हुए प्रयोगशाला भेजा। टीम ने पुरानी तहसील अकबरपुर स्थित राज टेडर्स से साबूदाना, खान ट्रेडर्स खेमापुर से किशमिश व अन्य प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, मनीषा सिंह, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, पुरन्दर यादव व आदर्श प्रताप शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.