हल्द्वानी, फरवरी 21 -- कालाढूंगी। होली और रमजान को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। नयागांव में दूध लाने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। वहीं कालाढूंगी के मुख्य बाजार और चकलुआ क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान एक दूध वाहन से दूध के दो नमूने लिए गए। इसके अलावा दो प्रकार की दालों के कुल चार नमूने संदेह के आधार पर लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...