हापुड़, फरवरी 23 -- पूरे प्रदेश में होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिलावटी और नकली खाद्य तेल के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया है। अपर आयुक्त प्रशासन द्वारा गठित लखनऊ की 16 सदस्यीय टीम ने हापुड़ में भी चार स्थानों पर तेल फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन गोदामों पर 32500 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 53.62 लाख है। इसके अलावा टीम ने सरसों, रिफाइंड और पॉमोलिन तेल के 14। नमूने भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। वहीं, नेपाल से तेल मंगवाकर अपने ब्रांड की पैकिंग का मामला भी सामने आने की बात कही जा रही है। अपर आयुक्त खाद्य रेखा चौहान के नेतृत्व वाली टीमों ने सोमवार को हापुड़ में अलग-अलग स्थानों पर चार तेल प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। सहायक आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.