बांदा, अक्टूबर 13 -- बांदा। संवाददाता। दीपावली पर जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य, पदार्थ उपलब्ध कराए जाने को टीम ने अतर्रा क्षेत्र की दुकानों की जांच की। कई जगह नमूने संग्रहित किए। खराब मिठाई को नष्ट कराया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को सोमवार को अभिहित अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने टीम के साथ अतर्रा क्षेत्र में जांच पड़ताल की। अतर्रा कस्बे में रवि बघेल छेना निर्माता अतर्रा की निर्माणशाला से पुलिस बल के साथ पहुंचे। छेना मिठाई, अरारोट छेना का नमूना संग्रह किया। उन्होंने बताया कि खराब 50 किलो छेना नष्ट कराया गया। दुकानदार को चेतावनी दी गयी है। एक दुकान से बेसन, सौंफ तथा सरसों तेल का नमूना संग्रह किया गया। 22 टीन सरसों के तेल लगभग 330 लीटर को जब्त कर विक्रेता के पास सुरक्षित जमा किया। बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी। ट...