चित्रकूट, फरवरी 23 -- चित्रकूट। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की शुरुआत कर दी है। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने पांच नमूने संग्रहीत किए है। जिनमें दूध, पनीर, बर्फी शामिल है। इसके अलावा मैकी मोड देउंधा स्थित किराना की दुकान से खाद्य पदार्थ सरसो के तेल का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। इसी दुकान में संदिग्ध खाद्य पदार्थ होने के अनुमान के आधार पर टीन के डिब्बे में पैक 43 किग्रा सरसो का तेल सीज किया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार आदि शामिल लोग रहे। खेलते समय मासूम छत से गिरकर घायल, भर्ती चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर निवासी मनोज शुक्ला के बेटे ईशांत शुक्ला व सात वर्षीय रामप्रकाश शुक्ला छत में खेल रहे थे। छत में दौड़ लगाते समय अचानक रामप्रकाश न...