फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रूखाबाद। क्रिसमस पर्व को देखते हुये बेकरी उत्पाद और केक बनाने में प्रयुक्त खाद्य सामग्री में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम का अभियान जारी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि जसमई चौराहा पर शशिकांत के प्रतिष्ठान से केक का एक नमूना लिया गया। गंगानगर कालोनी में अंजनी कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से केक का नमूना लिया गया। दोनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...