चंदौली, मई 10 -- चंदौली। भारत सरकार के खाद्य एंव सार्वजनिक मंत्रालय के सदस्य विनय कुमार सिंह का शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले को धान का कटोरा कहा जाता है और कृषि उत्पादन में देशभर में अपनी पहचान रखता है। लेकिन किसान आज भी बिचौलियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। सरकारी रेट तय होने के बावजूद धान और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि यह संकेत है कि बिचौलिए हावी हैं। इस कड़ी को तोड़ना प्राथमिकता है। ताकि किसान को उसका सही मूल्य सीधे मिले। उन्होने सस्ते गल्ले की दुकानों में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकारी सस्ते राशन की दुकानों पर बड़े पैमाने पर लूट मची हुई है। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.