गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सदर प्रखंड के बेलचंपा गांव निवासी पंकज पासवान को खाद्य आपूर्ति विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। विधायक ने अपने जारी पत्र में कहा है कि पंकज उनकी अनुपस्थिति में खाद्य आपूर्ति विभाग की सभी बैठकों में भाग लेंगे। साथ ही उक्त विभाग से आने वाली समस्याओं का निराकरण करा कर आम जनता के कार्यों को गति देंगे। विधायक ने उसकी सूचना डीसी, एसपी, गढ़वा और रंका एसडीओ के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.