सहरसा, जनवरी 14 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्यान्न हेराफेरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त जम्हरा पंचायत के भद्दी निवासी पीडीएस डीलर कुमार किशोर पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति विभाग द्वारा की गई जांच के आधार पर की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज की कमी पाई गई थी। जानकारी के अनुसार बीते 7 सितंबर को जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा पीडीएस परख ऐप के माध्यम से जांच की गई थी। जांच के क्रम में संबंधित पीडीएस डीलर की ई - पॉश मशीन में गेहूं 289.44 क्विंटल एवं चावल 711.67 क्विंटल दर्ज पाया गया। वहीं जब भौतिक सत्यापन किया गया, तो डीलर के पास मात्र 1.0 क्विंटल गेहूं एवं 3.50 क्विंटल चावल ही उपलब्ध मिला। इस प्रकार ई-पॉश मशीन में दर्ज मात्रा की तुलना...