मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) से जुड़े खाद्यान्न परिवहन अभिकर्ताओं ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को गुरुवार को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने एसएफसी के जिला प्रबंधक द्वारा एक अभिकर्ता पर कराए गए प्राथमिकी को वापस लेने का आग्रह किया। एक दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर से दिए गए ज्ञापन में अभिकर्ताओं का कहना था कि कुढ़नी प्रखंड के परिवहन सह आपूर्ति अभिकर्ता को गलत तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में जिक्र किया है कि संबंधित आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध जांच में 50 किग्रा चावल और 20 किग्रा गेहूं कम आपूर्ति किए जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन जांच अधिकारी ने केवल 10 बोरों की तौल के आधार पर आपूर्ति किए गए सभी 222 बोरों का औसत वजन निकाला था, लेकिन इसमें उन्होंने प्रति बोरे 1.06 किम...