सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य स्तर पर इस साल नीचले पायदान पर सीएमआर आपूर्ति में सीवान की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसका मुख्य कारण जिले में करीब एक महीने देर से सीएमआर आपूर्ति का कार्य शुरू होना बताया जा रहा है। हालांकि, नीचे से उपर जिले को लाने के लिए लगातार राज्य व जिला स्तर से समीक्षा की जा रही है। लेकिन इसका असर नहीं पड़ता दिख रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भी जिला पूरे राज्य में 38 वें नंबर पर था। वहीं एक सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस दिख रही है। गौर करने वाली बात है कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 धान अधिप्राप्ति के दौरान पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा धान की खरीदारी 15 फरवरी को ही समाप्त हो गई। इसके बाद से खरीदे गए धान को टैग किए गए मिलों से कुटाई करा आपूर्ति का कार्य चल रहा है। इसके लिए भी विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.