संभल, अप्रैल 17 -- कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में खाद सुरक्षा, रिक्त दुकानें, खाद्य विपणन एवं मंडी संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खाद्यान्न आपूर्ति, रिक्त दुकानों के निस्तारण और मॉडल शॉप निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने खाद्यान्न की समय पर आपूर्ति से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को विस्तारपूर्वक दी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन दुकानों पर समय से खाद्यान्न नहीं पहुंच रहा है, उनकी सूची दो दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। रिक्त लंबित दुकानों पर विकासखंडवार चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित कर शीघ्र प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.