कुशीनगर, अक्टूबर 19 -- कुशीनगर। क्षेत्र के सपहां स्थित खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान में धनतेरस के दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खादी से जुड़ी महिलाओं को अंगवस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक समरसता, श्रम सम्मान और स्वदेशी भावना का भावपूर्ण समावेश देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद हैं। जो लोग इस संस्थान में कार्य कर रहे हैं, वे राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। दीपावली हमें यह स्मरण कराता है कि श्रम की पूजा ही सच्ची आराधना है। ऐसे कामगारों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा है। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.