मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय बजट में महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना लागू करने की घोषणा से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। खादी ग्रामोद्योग जो पूंजी के अभाव में अपनी विरासत को संरक्षित रखने की जद्दोजहद में है,उससे जुड़े कारीगरों को लाभ होगा। बजट में इस नई योजना को शुरू करने के प्रावधान से पूर्वी चंपारण जिला खादी ग्रामोद्योग संघ मोतिहारी से जुड़े सूत कटाई करने वाले कटिंग व वस्त्र बुनाई करने वाले बुनकरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे खादी ग्रामोद्योग के अच्छे दिन की शुरुआत होने की उम्मीद जगी है। पूर्वी चंपारण में खादी ग्रामोद्योग से संचालित हैं 17 केंद्र : पूर्वी चंपारण जिले में खादी ग्रामोद्योग संघ मोतिहारी से जुड़े 17 केंद्र संचालित हैं। इसमें अधिकांश केंद्र कच्चा माल व चल पूंजी के अभाव में बंद हो चुके हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.