मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मिठनपुरा पीएडंटी चौक स्थित खादी मॉल में श्रद्धांजलि सभा हुई। बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के तत्वावधान में हुई सभा के दौरना परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर खादी सूत से निर्मित माला अर्पित की गई। उनके विचारधारा को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खादी मात्र एक वस्त्र नहीं, बल्कि गांधी जी की आत्मा की अभिव्यक्ति है। यह स्वावलंबन, श्रम की गरिमा और ग्रामीण भारत की आशा का प्रतीक है। मौके पर जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी रिजवान अहमद, खादी मॉल प्रबंधक दयाशंकर, ऋषि कुमार, डिकेश कुमार, रोहित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...