गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वित्तीय वर्ष 2025-26 में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर के समस्त तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायत स्तर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रतिभाग करने के लिए आवेदन से लेकर उद्योग स्थापना हेतु आवेदन की प्रक्रिया upkvib.gov.in पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को बैंकों के माध्यम से नियमानुसार वित्तीय सहायता ऋण, अनुदान आदि उपलब्ध कराया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम के स्थल व तिथि की सूचना बाद में प्रतिभागियों के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.