कानपुर, फरवरी 14 -- उप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंडलस्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी हो रही है। बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित प्रदर्शनी में खादी के कुर्ते, दुपट्टे, पोटली बैग सहित अन्य वस्त्रों की अच्छी बिक्री हुई। इस दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, वरुण जौहरी, हरेन्द्र निषाद, राकेश गुप्ता, राजेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...