फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद।आज के समय में खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन चुकी है। खादी के कुर्ते, जैकेट, ड्रेस, साड़ी, यहां तक कि जूते और बैग भी युवाओं के बीच ट्रेंड में हैं। इन दिनों 39 वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में खादी ग्रामोद्योग की स्टाल संख्या 812 और 832 पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। देश-विदेश से आए पर्यटक खादी से बने उत्पादों की न केवल जानकारी ले रहे हैं, बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाई गई इस स्टाल पर उच्च गुणवत्ता के खादी वस्त्र, हर्बल मेहंदी, धूप, ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित अनेक पारंपरिक एवं आधुनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं। खादी उत्पादों से सजी इस स्टाल पर हर आयु वर्ग के लोग रुचि दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यम...