बदायूं, अक्टूबर 4 -- बदायूं। महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बदायूं स्थित छह सड़का के पास गांधी आश्रम खादी भंडार पर पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीदारी की। इसी क्रम में जनपद में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भी खादी की दुकानों से वस्त्र अथवा वस्तु खरीदकर स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि ग्रामोद्योग, रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अनुज माहेश्वरी, डॉ. आशीष शर्मा, रचित साहू, प्रोफेसर पीके वर्मा, एजाज खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.