मुरादाबाद, नवम्बर 17 -- खादर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ दिखने से लोगों में डर का माहौल है। सोमवार की सुबह फिर एक किसान को गन्ने के खेत में काम करते समय तेंदुआ दिखा तो उसके होश उड़ गए। गांव चंदुपुरा निवासी किसान हरपाल सिंह सोमवार की सुबह रामगंगा नदी के किनारे खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहा था। इसी बीच सामने से तेंदुआ आता देख किसान के होश उड़ गए। वह दरांती वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए आबादी की तरफ दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे तो तेंदुआ झाड़ियों के बीच छुपा था। हो-हल्ला सुनकर वह भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...