मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- रामराज थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर व महमूदपुर मुंगर खादर के जंगल में तेंदुए के दिखने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में मौके पर पहुंची और जंगल में तेंदुए देखे जाने की जांच पड़ताल शुरू कर दी है रामराज खादर क्षेत्र के गांव जमालपुर व महमूदपुर मुंगर के जंगल में कई दिनों से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर शनिवार की सुबह वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ गांव महमूदपुर मुंगर में पहुंचे और ग्रामीणों व किसानों के साथ जिस स्थान पर तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिली थी टीम के साथ उस जगह का निरीक्षण किया लेकिन वहा तेंदुए के कोई निशान नहीं मिल पाए। ग्रामीणों ने वन विभाग टीम से जंगल में तेंदुए के पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। व...