प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बजट सत्र के दौरान गुरुवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने सदन में किसानों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि जब भारत देश कृषि प्रधान है, और किसान अन्नदाता भगवान है, तो यह अन्नदाता ही क्यों परेशान हैं, बाकी सब मालामाल हैं। जो किसान ट्रेडिशनल फार्मिंग का काम कर रहा है वह वही का वहीं पड़ा हुआ है। इस महंगाई के दौर में खाद, बीज और डीजल महंगा हो गया है। अगर सस्ता है तो सिर्फ किसान का पसीना। ड्रोन पद्धति से छिड़काव की मशीन खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तब तक किसानों की फसलों की लागत कम नहीं हो सकती और आमदनी नहीं बढ़ेगी। इस समय आलू 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। इस आलू को खरीद कर व्यापारी लोग आलू का चिप्स बनाकर 200 से 1000 रुपये तक का मुनाफा कमा ...