पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। गूगल से जानकारी एकत्र कर समस्या का समाधान ढूंढने में साइबर ठग के चंगुल में फंसे सीमांत के एक व्यक्ति के खाते से 83 हजार 709 रुपये निकाल लिए गए। मामले में दो वर्ष पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी 2023 को हाट धारचूला निवासी पदम सिंह ने साइबर सेल पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि गूगल सर्च इंजन पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए उन्होंने एक साइट खंगाली। साइट पर एक व्यक्ति का नंबर मिला। व्यक्ति से जानकारी लेने के दौरान उसने उनकी निजी जानकारी भी हासिल कर ली। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से 83 हजार 709 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.