मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने खाते से 4 लाख 28 हजार रुपया फर्जी तरीके से ट्रांसफर करने की थाना में शिकायत की है। इसमें एक बैंक की सरैया शाखा के कर्मियों पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर को राशि की निकासी करने बैंक पहुंचे। रुपया निकासी करते समय खाता में मात्र 1072 रुपया ही था, जबकि 4, 28622 रुपया होना चाहिए। शाखा प्रबंधक से पूछा तो उसने कहा कि कहीं मोबाइल से राशि ट्रांसफर कर दिया होगा। स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उक्त राशि 6 जुलाई को रहिना खातून के नाम पर ट्रांसफर है। उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक साहब अख्तर ने बताया कि वरीय अधिकारी को मामले से अवगत करा दिया गया है। थानेदार सुनील कुमार ने कहा कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...