मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी, निसं। मोबाइल चोरी कर साइबर फ्रॉडों ने खाता से 1.49 लाख रुपए की निकासी कर ली। मामले में पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी पंकज कुमार सिंह ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि वह फिलहाल बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन में डेरा बनाकर रहता है। पत्नी का इलाज कराने वह 3 जनवरी को दिल्ली चला गया था। दिल्ली में डॉक्टर को दिखाकर बस में चढ़ने के दौरान उसका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके पॉकेट से निकाल लिया गया। इसकी शिकायत उसने दिल्ली के सहादरा थाना में दिया तथा सीम बंद करा दिया। 11 जनवरी को वह दिल्ली से वापस मोतिहारी आया। 16 जनवरी को वह पुराना नंबर चालू कराया। इसके बाद 20 जनवरी को राजा बाजार स्थित पीएनबी से पैसा निकालने गया तो केवाईसी नहीं होने की जानकारी बैंककर्मी के द्वारा दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.