रायबरेली, फरवरी 21 -- ऊंचाहार। पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी चांद बाबू की पत्नी शाहीन खातून ने बताया कि मोबाइल एक युवक ठीक करने के लिए दिया था। आरोप है कि युवक ने मोबाइल सुधारने के दौरान चालाकी से खातों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसने अलग-अलग किस्तों में चांदबाबू और उनकी पत्नी के बैंक खातों से तीस हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...