प्रमुख संवाददाता, जनवरी 31 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से साइबर ठगी का अनोखा मामला सामना आया है। साइबर ठग ने एक किसान के खाते से 1 लाख रुपये उड़ा लिए। जब किसान की बेटी फोन पर गिड़गिड़ाई तो साइबर अपराधी ने 50 हजार रुपये लौटा दिए। हालांकि, काफी मिन्नतें करने के बावजूद उसने बाकी के 50 हजार रुपये वापस नहीं किए। अब पीड़ित किसान बाकी की रकम वापस पाने के लिए बीते 10 दिनों से मोतीपुर थाने के चक्कर काट रहे हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी रोशनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को एक कॉल आया था। फोन पर कहा गया कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेज दी गई है। वे अपना बैंक बैलेंस चेक कर लें। पिता ने बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में 1 लाख 7 हजार रुपये थे, कोई दूसरी राशि नहीं आई थी। जब कुछ समय बाद उन्होंने फिर से बैलेंस चेक किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.