उन्नाव, मार्च 29 -- कलंक के खिलाफ उन्नाव, संवाददाता। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के खाते से 19 लाख 98 हजार 604 रुपये का गबन किया गया है। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंपी थी। इसके बाद शनिवार को जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने ऑडिट के दौरान समिति के खातों में जमा धनराशि की जानकारी की तो महज 5,01,396 रुपये होने की जानकारी मिली, जबकि खाते में करीब 25 लाख रुपये जमा होने चाहिए थे। मरीजों को बेहतर इलाज व्यवस्थाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति का गठन किया जाता है। इसमें ओपीडी पर्चा, मेडिकल व ऑपरेशन से मिलने वाली फीस के रुपये जमा किए जाते हैं। जिला पुरुष अस्पताल में अस्पताल प्रशासन ने इन रुपयों को जमा करने की जिम्मेदारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.