रांची, मई 27 -- रांची। नामकुम प्रेस कॉलोनी निवासी अर्जुन बड़ाईक के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.85 लाख रुपए निकाल लिए। घटना दो मई की है। इस संबंध में अर्जुन ने साइबर थाने में केस किया है। उसने पुलिस को बताया कि उनके खाते से तीन बारे में कुल राशि की निकासी हुई। इसकी जानकारी उन्हें बैंक जाने पर पता चला। बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें फोन कर खाते की जानकारी मांगी थी। जिसके बाद उनके खाते से राशि की निकासी हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...