प्रयागराज, नवम्बर 24 -- जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के बाद अब यहां प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू हो रहा है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 12404/20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस का ठहराव 26 नवंबर से और 12403/20403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव 27 नवंबर से स्वीकृत कर दिया है। यह ठहराव अस्थायी रूप से आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 3.10 बजे पहुंचेगी और 3.12 बजे रवाना होगी। वहीं, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस यहां सुबह 11.41 बजे पहुंचेगी और 11.43 बजे प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.