हल्द्वानी, जनवरी 29 -- हल्द्वानी में एक निजी बैंक में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया पीड़ित युवक के खाते से फर्जी तरीके से ले लिया 15 लाख लोन हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में एक बैंक में लाखों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते का गलत उपयोग कर किसी दूसरे व्यक्ति को 15 लाख का दो बार लोन बांट दिया। मामले में पीड़ित ने बैंक से शिकायत की है। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया है। भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता के नाम पर एक निजी बैंक में खाता है। जिससे वह लगातार लेनदेन करते रहते हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन किसी काम से वह बैंक में गए तो यहां पता लगा कि उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दो बार लाखों रुपये का लोन ले लिया। आरोप लगाया कि एक बार पांच लाख तो दूसरी बार 10 लाख का लो...