देहरादून, फरवरी 9 -- हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यापारी के करंट खाते से 12 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन हो गया। व्यापारी ने बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक छोटा जोगीवाड़ा निवासी अवनीत अरोड़ा ने शिकायत कर बताया कि उनकी आरके टॉयज नाम से मोती बाजार पंजाबी बेड़ा में दुकान है। उन्होंने बंधन बैंक की ज्वालापुर रोड शाखा में करंट खाता खुलवाया था, जिसे अप्रैल 2025 में बंद कराने के लिए बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर आशु कुमार को आवेदन, एटीएम और चेकबुक सौंप दी थी। आरोप है कि उन्हें खाते के बंद होने की पुष्टि भी कर दी गई थी। 13 अगस्त 2025 को कोरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.