पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से किराया निर्धारण के बाद भी बसों में इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। बस कर्मी किराया के लिए जो भी डिमांड करते हैं, उसकी अदायगी यात्रियों के लिए मजबूरी बन जाती है। किराया के मद में मनमानी उन रूटों अधिक है, जहां रेल की सुविधा नहीं है। उदाहरण के लिए पूर्णिया- धमदाहा के लिए किसी बस में पचास तो किसी बस में साठ रूपये वसूल किए जाते हैं। पूर्णिया- बनमनखी पर डीलक्स बसों के लिए 56 रूपये निर्धारित हैं, वसूली साठ रूपये की जाती है। प्वाइंट टू प्वाइंट किराया की तालिका को बसों पर लगाने के आरटीए के निर्देश पर अमल नहीं हो सका है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग की ओर से साधारण बसों के लिए 1.50 रूपये प्रति किलोमीटर एवं डीलक्स बसों के लिए 1.70, डीलक्स वातानुकूलित बस सेवा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.