बिजनौर, फरवरी 12 -- शिवालाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा के पूर्व लोकसभा विस्तारक शिवालाकला निवासी तुषार गौड़ ने पीएनबी शाखा शिवालाकला के सभी गबन के पीड़ित खाताधारको की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बैंक शाखा के लगभग 258 ग्रामीण किसान व मजदूर खाताधारको की गबन की गई धनराशि लगभग 18 करोड है। आपके संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर विषय लाना चाहता हूं। आरोप है संबंधित बैंक कैशियर द्वारा कथित रूप से अनियमितता की गई है। आरोपी बैंककर्मी ने खातों से संबंधित लेन-देन, जमा धनराशि एवं कृषि कार्ड खातों से अन्य बैंकिंग कार्यों में गड़बड़ी की है। इस संबंध में बैंक शाखा व उच्चस्तर पर कई बार शिकायत की गई, किन्तु कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। तुषार गौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन में इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवा कर ...