नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच गुरुवार को मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) से जुड़े संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकारों ने हस्ताक्षर किए है। अब दोनों पक्षों के बीच एफटीए को लेकर वार्ता आगे बढ़ेगी। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा में अहम साबित होगा। भविष्य में भारत के युवाओं, कारोबारियों और निवेशकों के लिए बड़े अवसर खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय करीब एक करोड़ भारतीय जीसीसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अब हम एक मजबूत और सुदृढ़ व्यापारिक व्यवस्था में प्रवेश करें, जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं का आवागमन आसान होगा। नीतियों में स्थिरता लाएगी और समझौते क...