आगरा, जनवरी 14 -- शहर के मोहल्ला जय-जयराम स्थित खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को षटतिला एकादशी पर इत्र की वर्षा हुई। खाटू श्याम के अलौकिक श्रंगार के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वातावरण में खाटू श्याम की जय-जयकार की गूंज रही। पहली एकादशी शुभ षटतिला एकादशी हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। मुख्य पुजारी राजा के सानिध्य में प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्सव का मुख्य आकर्षण इत्र वर्षा रही। इससे पूरा मंदिर परिसर सुगंध से सराबोर रहा। दोपहर 11:51 बजे: प्रभु को विशेष छप्पन भोग अर्पित किया गया शाम 6:00 बजे महाआरती के साथ उत्सव का भव्य समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.