सीतापुर, फरवरी 20 -- महमूदाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में स्थापित किये गये खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को धूमधाम से हुई। कार्यक्रम की शुरूआत निशान यात्रा से हुई। हवन और भण्डारे में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगो ने एक सुर में खाटू श्याम के जयकारे लगाए। ग्राम पहाड़ापुर में खाटू श्याम का विशाल मंदिर स्थापित किया गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मंदिर से शुरू होकर बसंतपुर, जमुनाडीह, ऊंचगांव, खालगांव होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची। निशान यात्रा में सैकड़ो महिलाएं, पुरूष, बच्चे आदि शामिल रहे। वैदिक मंत्रोच्चार की धुन पर मुख्य यजमान अंकुश यादव ने पत्नी वंदना यादव के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान एक विशाल हवन का आयोजन किया। मंदिर में श्याम बाब...