मेरठ, फरवरी 23 -- मवाना। नगर के तक्षशिला कॉलोनी स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर से रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि विधान से आरती और पूजन कर खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति भजनों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। दोपहर 2 बजे के बाद खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों तक्षशिला कॉलोनी, प्रतिमा कालोनी, नालंदा कॉलोनी, हस्तिनापुर रोड, थाना तिराहा, फलावदा रोड, सुभाष चौक, गोल मार्किट, मुन्ना लाल बाजार, गाढो वाला चौक, पांडव चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, चौड़ा कुआं थाना तिराहा, मुबारिकपुर रोड से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर यात्रा स...