चक्रधरपुर, जनवरी 1 -- मनोहरपुर। बुधवार को मनोहरपुर के नरसिंह आश्रम के प्रांगण में छठा श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री श्याम सेवा समिति की ओर से यहां खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा पूरे गाजे-बाजे और झांकी के साथ निकाली गई। यह यात्रा शहर के सभी प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान श्रद्धालु भजन की धुन पर जमकर नाचते देखे गए। वहीं रात के वक्त यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर कोलकाता के कलाकारों के द्वारा खाटू श्याम बाबा का बेहतरीन भजन और गीत की प्रस्तुति की गई। मौके पर बसंत हरलालका, राजेश हरलालका, विकास डागा, मुकेश हरलालका, चंडी प्रसाद हरलालका, नटवर शाह, शरद हरलालका, दिलीप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, एम कृष्णा राव, सुमित डागा के अलावा काफी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.