अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- अलीगढ़, संवाददाता। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम जी का षष्टम स्थापना दिवस महंत योगी कौशलनाथ के सानिध्य में मनाया गया। शाम 4 बजे से फूल बंगला, भव्य श्रंगार दर्शन, छप्पन भोग, इत्र वर्षा, श्याम रसोई और भजन संध्या का आयोजन हुआ। भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई और 50 सेवादारों ने सेवा में योगदान दिया। भजन संध्या में अभिनव एरन (हिसार) और कपिल लाड़ली (दिल्ली) ने अपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जमकर झूमकर नाच-गान किया। इस मौके पर लोकेश गोयल, मोहित वार्ष्णेय, कृष्णा बृजवासी, प्रशांत समधिया, प्रथम जोशी, मुनेंद्र, अमित, गोविंद, दीपक, बंशी, नवनीत, अनुष्का और प्रिया उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...