गाजीपुर, फरवरी 19 -- सादात। नगर के वार्ड छह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन और भजन संध्या आयोजित किया गया। गायक कलाकारों ने बाबा का भजन कीर्तन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इंदौर से आए कलाकार ललित माली और आरती माली के साथ ही भोपाल से आए कलाकार सत्यम भट्ट ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन-कीर्तन में बाबा का गुणगान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलाकारों ने 'मेरा खाटू वाला श्याम' और 'थारी मोरछड़ी लहराओ' जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार और झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भजन कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु नर नारी 'जय श्री श्याम' के जयकारों के साथ भक्त झूमते नज़र आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.