सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर श्री खाटू श्याम मंदिर, राधा विहार के वार्षिकोत्सव पर खाटू श्याम पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्री खाटू श्याम पालकी यात्रा पैरामाउंट ट्यूलिप से प्रारंभ होकर न्यू आवास विकास, स्टेट बैंक कॉलोनी, बलिया खेड़ी ब्लाक, हसनपुर चुंगी राजौरी गार्डन, शारदा नगर होते हुए लेबर कॉलोनी पहुंची,यहां यात्रा को विश्राम दिया। खाटू श्याम की महिमा का बखान करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले कलयुग के जागृत देव हैं। भगवान कृष्ण के वरदान के अनुसार जैसे-जैसे कलयुग बढ़ेगा वैसे-वैसे खाटू श्याम की भक्ति का प्रभाव भी निरंतर बढ़ता रहेगा। रमेश चंद्र शर्मा, संजीव चौधरी उपेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र सैनी, अमन वालिया, अनूप वालिया, भूपें...